HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्स विषय पर सदन में दिए बयान पर...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्स विषय पर सदन में दिए बयान पर रो पड़ी महिला विधान पार्षद, भाजपा ने की कड़ी निंदा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर विधानमंडल के दोनों ही सदनों में ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं। वहीं, मुख्यमंत्री के बयान को भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

विधानसभा और परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेक्स विषय पर जो कुछ कहा उसे सुन भाजपा की विधान पार्षद निवेदता सिंह रो बैठी। निवेदता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। वे भी एक पिता हैं। हम भी मां, बहन, पत्नी और बेटी हैं सदन में इस तरह का गंदा बयान देना कही से उचित नहीं है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रजनन संख्या बढ़ने और घटने की व्याख्या की उसको लेकर घोर निंदा की जा रही है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री की अमर्यादित बातों का समर्थन करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को सुझाव दिया है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सदन में जिस तरह से महिला-पुरुष के संबंधों को लेकर बयान दिया उसे पूरे बिहार की महिलाएं शर्मसार हो गईं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मां और बहने नीतीश कुमार की सभा में जाने से कतराएंगी। नीतीश कुमार को क्या हो गया है। जब तक भाजपा के साथ थे तो लोगों के साथ अच्छा बरताव करते थे लेकिन राजद और कांग्रेस के साथ जाने के बाद उनकी स्थिति गड़बड़ा गई है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments