लाइव सिटीज, पटना: पटना में विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे भवन का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं को देखा।
सीएम नीतीश ने कहा कि, ‘यह अतिथि निवास बहुत अच्छा बना है। इससे विधान परिषद के सदस्यों को काफी सुविधा मिलेगी।
वहीं, गेस्ट हाउस के उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद’ के जमकर नारे लगाए। सीएम नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए।
इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। उनके साथ विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।
