HomeBiharजनता दरबार में CM को आया गुस्सा : लगाई क्लास, कहा- आदेश...

जनता दरबार में CM को आया गुस्सा : लगाई क्लास, कहा- आदेश के बाद भी कार्रवाई अब तक नहीं क्यों ?

लाइव सिटीज, पटना: देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में CM नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाके से आये लोगों की उन्होंने फरियाद सुनी और इसके समाधान के लिए मंत्री व अधिकारियों को निर्देश दिये। फरियादियों को सुनते हुए ही एक समय अचानक ही CM गुस्से से लाल हो गए।

दरअसल जनता दरबार में आई एक छात्रा की शिकायत पर नीतीश कुमार भड़क गए और पहले तो शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और पटना DM को भी हड़काते हुए कहा कि इस लड़की को अब तक छात्रवृति का लाभ क्यों नहीं मिला है। जबकि यह लड़की 2019 में ही स्नातक पास कर चुकी है। तत्काल जाकर देखिए इसको, तुरंत मिलना न चाहिए। DM ने कहा कि हम रिपोर्ट भेज देते हैं। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि भेज देते हैं तो भेजिए ना…. इसको इतना दिन से क्यों नहीं मिला, जबकि 2019 में पास की है।

बता दें कि आज के जनता दरबार में दो-तीन ऐसे फरियादी आये जो दूसरी दफे मुख्यमंत्री से एक ही फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार आने के बाद नीतीश कुमार गुस्सा गये। सीएम नीतीश ने मुख्य़मंत्री सचिवालय के अधिकारियों से कहा कि नोट करिए जो एक ही समस्या लेकर दूसरी दफे पहुंचे है। आखिर यहां आने के बाद भी काम क्यों नहीं हो रहा। CM ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई है। साथ ही कहा है कि एक ही हर हाल में आदेश पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments