HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं को दिया बड़ा तोहफा, जानें क्या

लाइव सिटीज, पटना: रक्षाबंधन 2024 के मौके पर बिहार की राजधानी पटना की सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। नीतीश सरकार ने राखी पर बहनों को तोहफा दिया है। पटना में चलने वालीं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी सिटी बसों में 19 अगस्त सोमवार को महिलाओं और युवतियों का टिकट नहीं लगेगा। यह सुविधा सभी वर्ग की महिला यात्रियों पर लागू होगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन के दिन सुबह 6 से 9.30 बजे तक मिलेगी।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा राजधानी पटना में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 222, 444, 500, 555, 600, 888, 100, 200, 999 (पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बस) पर परिचालित बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकती हैं।परिवहन विभाग के मुताबिक पटना की सभी सिटी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments