HomeBiharपश्चिम चंपारण में महिला सिपाही का पंखे से लटकता शव मिलने से...

पश्चिम चंपारण में महिला सिपाही का पंखे से लटकता शव मिलने से सनसनी, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पश्चिम चंपारण के बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आइटीआइ कालोनी गली नंबर तीन में मंगलवार की शाम एक महिला सिपाही खुशबू कुमारी का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। महिला सिपाही का फंके से झूलता शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतका के स्वजन को इसकी सूचना दी गई है। पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि वह कपिलेश्वर राय के मकान में किरायेदार थी। वह मधुबनी जिले के बिस्फी निवासी भिखारी बैठा की 30 वर्षीय पुत्री थी। उसकी शादी दरभंगा के रहने वाले दिलीप कुमार से हुई थी। उसको एक पुत्र व एक पुत्री है, जो अपने पिता के साथ दरभंगा में साथ रहते हैं। मृतका यहां अकेले ही रहती थी। उसका पति कुछ दिनों पर आता रहता है।

घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के बगल की फ्लैट में रहने वाली महिला सिपाही अंजली कुमारी से भी पूछताछ की है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर में वह ड्यूटी कर फ्लैट में आई थी। फोन पर किसी से बात कर रही थी। खुशबू का पति एक महीने पहले यहां आया था। फिर वह वापस लौट गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments