HomeBiharबिहारी लड़के के गाने पर झूमा देश : टैलेंट देख पब्लिक हो गई...

बिहारी लड़के के गाने पर झूमा देश : टैलेंट देख पब्लिक हो गई फैन, बड़े बड़े सितारे भी हुए मुरीद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सोशल मीडिया की दुनिया में कौन- कब वायरल हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। किसकी किस्मत कब चमक जाए यह कोई नहीं जानता। जी हां कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार के समस्तीपुर से जहां के एक लड़के ने बॉलीवुड के कई गाने को गुनगुनाकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस लड़के की गायकी को आम आदमी ही नहीं बड़े बड़े सितारे भी सुनकर उसके मुरीद हो गए हैं।

इस लड़के की पहचान समस्तीपुर के अमरजीत जयकार के रूप में हुई है। कुछ दिनों पहले ही इसने अपने सोशल मीडिया पर एक सांग डाला था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में अमरजीत साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती’ का हिट गाना ‘दिल दे दिया है’ गाते नजर आ रहे हैं। यकीन मानिए उनकी आवाज इतनी शानदार है कि आप भी उनके फैन हो जाएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा- यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। वायरल क्लिप में अमरजीत खेत में गाना गा रहे हैं। उनके हाथ में एक टूथब्रश है, और आसपास दो बच्चे हैं। ऐसा लगता है कि टूथब्रश करने दौरान उन्होंने बस गाना गाया और रिकॉर्ड करके वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया, जिसे देखकर प्रोफेशनल सिंगर भी हैरान रह गए !

इस लड़के ने बैक टू बैक कई सांग भी पोस्ट किया है। ओल्ड इज गोल्ड सांग गाकर अमरजीत सभी के चहेते बन गए हैं। बुधवार की सुबह भी उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- अपने घर के पीछे पंकज उदास का गाना गाते हुए. जिएं तो जिएं कैसे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments