HomeBiharबिहार में राखी से छठ तक की छुट्टियों में कटौती, भड़के गिरिराज...

बिहार में राखी से छठ तक की छुट्टियों में कटौती, भड़के गिरिराज सिंह ने कहा- लागू होगा शरिया

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इस साल के बचे हुए दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां 23 से घटाकर 11 कर दी गई हैं. इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक, इस साल सितंबर से दिसंबर महीने के बीच त्योहारों पर 11 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के अनुसार, सितंबर से दिसंबर के बीच छुट्टियों को लेकर जारी नए कैलेंडर के मुताबिक, अब 30 अगस्त को स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी. पहले 30 अगस्त को रक्षाबंधन की स्कूल में छुट्टी की घोषणा थी.

हिंदू पर्व त्योहारों पर छुट्टियों में कटौती के बाद नीतीश सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दिया जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए.

विभाग ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 में पहली से 5वीं तक कम-से-कम 200 दिन तथा छठी से आठवीं तक कम-से-कम 220 दिनों के कार्यदिवस का प्रावधान है. राज्य के सरकारी कर्मी रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त की जगह अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश ले सकेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home