HomeBiharपैरालिसिस का शिकार बिहार सरकार' : केंद्रीय मंत्री ने खूब सुनाई खरी-खोटी,कहा पल्टू-उल्टू-सल्टू...

पैरालिसिस का शिकार बिहार सरकार’ : केंद्रीय मंत्री ने खूब सुनाई खरी-खोटी,कहा पल्टू-उल्टू-सल्टू के चक्कर में फंसी जनता

लाइव सिटीज, भागलपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक बार फिर बिहार की महागठबंधन सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सूबे की सरकार को गूंगी बहरी और लंगड़ी सरकार कहते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बिहार सरकार इन दिनों पैरालिसिस का शिकार हो गई है।

दरअसल बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के भागलपुर पहुंचे हैं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। एक तरफ जहां बिहार में जहरीली शराब पीने से सीतामढ़ी में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं लखीसराय में खुलेआम अपराधियों ने कई लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने कहा नीतीश कुमार की टीम से अब बिहार नहीं संभल रहा है। उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी वाणी काफी अभद्र हो गई है जिसके चलते जनता उन्हें इस आगामी 2024 के चुनाव में गद्दी से उखाड़ फेंकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments