HomeNationalसिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन, 7 की मौत, 11 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...

सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन, 7 की मौत, 11 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सिक्किम के नाथुला इलाके में हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर गए। यह घटना 15वें मील पर हुई।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव और राहत अभियान जारी है। नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें पड़ाव के दौरान तड़के हुए हिमस्खलन में 25-30 पर्यटक फंस गए थे। उन्होंने कहा, “सीमा सड़क संगठन द्वारा तेजी से बचाव अभियान शुरू किया गया था और अब तक 22 लोगों को बचाया गया है, जिसमें गहरी घाटी से छह लोग शामिल हैं।” अधिकारियों ने कहा कि करीब 350 लोग और 80 वाहन, जो नाथुला से सड़क अवरुद्ध होने के कारण सड़क पर फंसे हुए थे, उन सभी को निकाल गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments