राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर से ही बिहार की सियासी खेत जोत रही हैं। वो लगातार बिहार में सियासी मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छेड़े हुए हैं। अब उन्होंने बिहार में सैटेलाइट टाउनशिप का मुद्दा उठाया है। इसको लेकर उन्होंने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार के साथ सीएम पर भी उंगली उठाई है।
