HomeBiharक्या बिहार में खत्म हो जाएगी शराबबंदी? जीतन राम मांझी के बाद...

क्या बिहार में खत्म हो जाएगी शराबबंदी? जीतन राम मांझी के बाद राबड़ी देवी ने खोला मोर्चा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शराबबंदी कानून पर समीक्षा की मांग को लेकर सियासी पारा गरम है. विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के भी कई नेता इसके पक्ष में हैं. एनडीए के अंदर ही शराबबंदी को लेकर समीक्षा की मांग उठने लगी है. नीतीश सरकार पर इसको लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी? फिलहाल विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में लगा है.

वहीं बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने भी शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचीं राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद पहुंचीं. इस दौरान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा किया. वहीं राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. सभी जगह बिहार में शराब उपलब्ध है. बॉर्डर से शराब बिहार आ रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments