HomeBiharसुनील सिंह की वापसी पर क्या बोलीं राबड़ी देवी? जानिए

सुनील सिंह की वापसी पर क्या बोलीं राबड़ी देवी? जानिए

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री कर अपनी सदस्यता गंवा चुके आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। सदस्यता बहाल होने के बाद सुनील सिंह आज विधान परिषद पहुंचे। सदन में भाई की वापसी से राबड़ी देवी काफी खुश दिखीं।

दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। यह मामला विधान परिषद की आचार समिति के पास गया। आचार समिति ने मामले की जांच के बाद सुनील सिंह को दोषी करार देते हुए उनकी विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ सुनील सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सुनील सिंह की सदस्यता को फिर से बहाल करने का आदेश बिहार विधान परिषद को दिया। विधान परिषद ने आखिरकार सुनील सिंह की सदस्यता बहाल कर दी। इस बड़ी जीत पर आरजेडी के सदस्य काफी खुश हैं। सदस्यता बहाल होने के बाद सुनील सिंह गुरुवार को विधान परिषद पहुंचे, जहां विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments