HomeBihar40 सीटों पर मतदान जारी बिहार में 21 सीटों पर बीजेपी की...

40 सीटों पर मतदान जारी बिहार में 21 सीटों पर बीजेपी की बढत, 6 सीटों पर इंडिया की बढ़त, पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे…

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव के 7 चरणों के मतदान के बाद आज फैसले का दिन है। देश के 543 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान में बीजेपी आगे चल रही है। बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। पूर्णिया में निर्दलीय ताल ठोक रहे पप्पू यादव आगे हैं,

वहीं कटिहार में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं, अररिया से राजद आगे हैं, जहानाबाद में राजद आगे। बिहार के 6 सीटों पर इंडिया की बढ़त चल रही है।

वहीं मुजफ्फपुर से बीजेपी उम्मीदवार आगे, वैशाली से लोजपा (रा) प्रत्याशी वीणा देवी आगे अरवल से बीजेपी आगे, तो वहीं पाटलिपुत्रा से मीसा भारती आगे चल रही है। गया से जीतनराम मांझी आगे हैं।   पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा आगे। शिवहर से लवली यादव आगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments