HomeBiharकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को लेकर किया खुलासा,...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को लेकर किया खुलासा, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने एक बार फिर मुख्य विपक्षी दल राजद के नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर कड़ा चोट किया है। दोनों दलों को आतंकवादियों का समर्थक तक बता दिया। साथ ही एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के समर्थकों की कभी सरकार नहीं बनेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के वो सारे गड्ढे भर गए, जो पाप करके लालू यादव ने गढ्ढा किया था। कहा कि SIR के नाम पर दो युवराज राहुल गांधी, तेजस्वी यादव ने गंदी राजनीति की है। हमने कभी नहीं कहा कि हिंदुओं का वोट कट जायेगा। SIR से उन दोनों की तकलीफ इससे है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और फर्जी वोटरों के नाम कैसे कट रहे हैं। फर्जी वोटरों के नाम कटने से हंगामा कर रहे हैं। कोई भी देशभक्त इसके पक्ष में नहीं होगा कि कोई घुसपैठिया वोट में हिस्सा लें।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी पर लक्ष्य कर कहा, क्या जरूरत थी पत्नी का नाम बदलने की। क्रिश्चन थी…क्रिश्चन ही रहती। वह कोई विदेश की थोड़े थी। वह तो देश की ही है। यह देश तो सब को स्वीकारता है। सोनिया जी को स्वीकारा। यह तो देश की बेटी ( तेजस्वी यादव की पत्नी) थी। पत्नी का नाम बदला, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया और अपना नाम कट जाने की बात कही। ऐसा भ्रम पैदा करने और मुस्लिम वोटों की तुष्टिकरण के लिए किया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments