HomeBiharभतीजे चिराग के केंद्रीय मंत्री बनने पर चाचा पशुपति का पहला रिएक्शन,...

भतीजे चिराग के केंद्रीय मंत्री बनने पर चाचा पशुपति का पहला रिएक्शन, ट्वीट कर दी बधाई

लाइव सिटीज, पटना: नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही मोदी कैबिनेट के 60 से ज्यादा मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। मोदी कैबिनेट में लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद उनके चाचा पशुपति पारस का पहला रिएक्शन आया है। पशुपति पारस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए, चिराग को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अपनी इस पोस्ट में उन्होने चिराग का मंत्री पद की शपथ लेते हुए फोटो भी लगाया है।

आपको बता दें चिराग पासवान पहली बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। एनडीए की सहयोगी एलजेपी आर को इस बार सीट बंटवारे में 5 सीटें मिली थी। जिन पांचों पर चिराग की पार्टी ने जीत दर्ज की है। खुद चिराग पासवान हाजीपुर से जीते हैं। इससे पहले जमुई लोकसभा सीट से जीते थे। वहीं उनके चाचा पशुपति पारस की पार्टी को एनडीएन की सीट शेयरिंग में एक भी सीट नहीं मिली थी। जिसके बाद उनकी नाराजगी भी खुलकर सामने आई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments