HomeBiharऔरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर, फुल साउंड में गाना बजाकर चाचा ने 3...

औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर, फुल साउंड में गाना बजाकर चाचा ने 3 भतीजा-भतीजी को काट दिया

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक चाचा ने अपने तीन भतीजा-भतीजियों को काट दिया. घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है. मृतकों की पहचान गुड्डू पाल के पुत्र अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) और अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) के रूपे में की गई है.

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सनकी चाचा अमंत पाल ने अपने तीन सगे भतीजा-भतीजियों का कटर मशीन से गला क्यों काटा इसकी वजह सामने नहीं आई है. हत्या करने के बाद उसने खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

जानकारी के अनुसार, आरोपी अमंत पाल की शादी अभी नहीं हुई है. शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर वो कहीं निकला था. लौटने के बाद घर का दरवाजा खटखटाया. उस दौरान उसकी भाभी अनीता देवी स्नान कर रही थीं. इसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई. 

दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला काट दिया. मौके पर ही सबकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. काफी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए. वहीं आनन-फानन में आरोपी को इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है. 

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद हसपुरा थाना की पुलिस और दाउदनगर अनुमंडल एसडीपीओ अशोक कुमार दास मौके पर पहुंचे. मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments