HomeBiharबिहार 12 जिलों में आज तूफानी बारिश, 31 मार्च को और खतरनाक...

बिहार 12 जिलों में आज तूफानी बारिश, 31 मार्च को और खतरनाक होगा मौसम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि चैत्र के महीने में सावन जैसा नजारा दिख रहा है. IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 31 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम अपना सबसे विकराल रूप दिखा सकता है.आज पूर्णिया और जमुई समेत 12 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, वहीं महीने के आखिरी दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

आज पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर और जमुई समेत पूर्वी बिहार के करीब 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर दिखेगा. IMD के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा है. इसलिए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को एक बार फिर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान का दौर लौट सकता है. उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्वी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आज बिहार में दो तरह का मौसम दिखाई देगा. पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर, जमुई सहित पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और जोरदार गरज चमक की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.पटना, गयाजी, कैमूर, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी सहित शेष सभी 26 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी. बादलों की आवाजाही लगी रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments