लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ सीएम की बहस हो गई.
असल में मुख्यमंत्री जब सदन में बोल रहे थे, तभी विपक्षी सदस्य वेल में आ गए. दरभंगा और खगड़िया में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म पर विपक्ष नीतीश कुमार से जवाब मांग रहा था. इसी को लेकर राबड़ी देवी भी लगातार सवाल पूछ रही थीं, जिस पर सीएम भड़क गए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और अन्य विपक्षी सदस्यों पर भड़कते हुए कहा, ‘ई लड़की है.. ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, तुमलोगों ने कुछ काम किया था.’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उप सभापति से हंगामा करने वालों विपक्षी विधान पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब विपक्ष की सरकार थी, तब तो इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया. वहीं अब जब हमारी सरकार लगातार काम कर रही है तो ये लोग अड़ंगा डाल रहे हैं.
सीएम ने कहा कि ये लोग जो थे पहले तो कोई काम किया है? जब हमलोगों की सरकार आई है 2005 में तब एक-एक चीज को देख लिया. हर चीज को जानते हैं. ये कोई काम की है. ये लड़की है. इसके जो वो (पति) हट गए कुछ दिन बाद तो इसी को बना दिए. ये लोग कोई काम की है
