HomeBiharवित्त मंत्री ने बजट 2026 में कई चीजों में दी बड़ी राहत,...

वित्त मंत्री ने बजट 2026 में कई चीजों में दी बड़ी राहत, बैंकिंग रिफॉर्म समेत कई क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश कर दिया. ये एक ऐतिहासिक क्षण रहा क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार इसे रविवार को पेश किया गया. यह उनका लगातार नौवां बजट रहा. इससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट है. यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद दूसरा पूर्ण बजट भी है. वित्त वर्ष 27 का बजट ऐसे समय में आया है जब भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जटिलताएँ बढ़ गई हैं जबकि घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और महंगाई हाल के उच्चतम स्तर से कम हुई है. 

वैश्विक माहौल बहुत अनिश्चित बना हुआ है. भू-राजनीतिक तनाव, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा असमान मौद्रिक ढील और बढ़ते व्यापार विखंडन से भविष्य की संभावनाओं पर दबाव बना हुआ है. इस चुनौती को और बढ़ा रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाया गया 50 प्रतिशत का दंडात्मक टैरिफ, जिसने वित्तीय बाजारों को अस्थिर कर दिया है.

1 अप्रैल 2026 से नया आयकर एक्ट लागू होगा. अघोषित आय 1 करोड़ तक करने का प्रस्ताव। इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा. 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में, साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे. ओडिशा, कर्नाटक और केरल में मुख्य घोंसले बनाने वाली जगहों पर कछुओं के लिए ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, गर्ल्स हॉस्टल और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में कई कदम उठाने का प्रस्ताव करती हूं. देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा.’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘खेल क्षेत्र रोजगार, स्किलिंग और नौकरी के कई मौके देता है. खेलो इंडिया प्रोग्राम के जरिए खेल प्रतिभाओं को सिस्टमैटिक तरीके से बढ़ावा देने की शुरुआत की गई है, इसे आगे बढ़ाते हुए, मैं अगले दशक में खेल क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव रखती हूं.’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए, मैं एक नारियल प्रमोशन स्कीम का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और प्रोडक्टिविटी बेहतर हो सके. इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है. भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, एक्सपोर्ट में कॉम्पिटिशन बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके.’

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड करना और अधिक कुशल व्यक्तियों को उपलब्ध कराना, जामनगर में डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को अपग्रेड करना.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments