HomeBiharआ गई बिहार में मानसून की फाइनल डेट, इस तारीख से बारिश...

आ गई बिहार में मानसून की फाइनल डेट, इस तारीख से बारिश के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: राज्य में भीषण उष्ण लहर का कहर जारी है। लू की लहर से पूरा वातावरण बेहाल है। भीषण गर्मी से लोगों को न तो घर में चैन और न ही बाहर राहत। राजधानी समेत प्रदेश का अधिकांश भाग तप रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी पूर्वी बिहार में उमस काफी बढ़ा दी है। उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों में लोग उमस से काफी परेशान रहे। वहीं, इस उमस के बीच अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है।

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। मौसम विभाग ने मानसून की लगभग फाइनल डेट बता दी है जो कि बेहद राहत देने वाली खबर है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में मानसून नवसारी, जलगांव, अमरावती, बीजापुर, सुकमा एवं बंगाल के इस्लामपुर से गुजर रहा है। मानसून को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश एवं बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर से बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments