HomeBiharपटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आतंकी हमला, AK-47 और हैंड...

पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आतंकी हमला, AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ होटल में घुसे नकाबपोश, पटना ATS ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके के लोदीपुर स्थित होटल ताज सिटी सेंटर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तीन नकाबपोश युवक हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु और अत्याधुनिक हथियारों के साथ होटल परिसर में दाखिल होते दिखाई दिए। अचानक हुई इस घटना से होटल में ठहरे मेहमानों और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। माहौल कुछ ऐसा था मानो कोई बड़ा आतंकी हमला हो गया हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों संदिग्ध तेजी से एंट्रेंस गेट की ओर बढ़े और वहां पहुंचते ही दो धमाके किए। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद उन्होंने गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को गोली मारने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया और होटल के अंदर की ओर दौड़ पड़े। उनके हाथों में एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियार नजर आ रहे थे। अंदर पहुंचकर उन्होंने होटल में मौजूद मेहमानों को बंधक बनाए जाने का दृश्य तैयार किया।

हालांकि, यह कोई वास्तविक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की गई एक मॉकड्रिल थी। इस अभ्यास का मकसद आपात स्थिति में पुलिस, एटीएस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता और प्रतिक्रिया समय को परखना था। घटना की सूचना मिलते ही पटना एटीएस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंट्रेंस गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई और पूरे परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरने, बंधकों को सुरक्षित निकालने और पूरे परिसर को सैनिटाइज करने का अभ्यास किया। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यास समय-समय पर किए जाते हैं ताकि किसी भी वास्तविक खतरे की स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments