HomeBiharतेजस्वी बोले- दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, मगर वो भी घटना पर कुछ नहीं...

तेजस्वी बोले- दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं, मगर वो भी घटना पर कुछ नहीं बोले रहे…कहां गायब हैं

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रगान को लेकर बिहार में नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। विपक्ष लगातार स मुद्दे पर सीएम नीतीश को घेरे हुए है। नेता प्रतिपक्ष ने तो मुख्यमंत्री को रिटायरमेंट लेने तक की बात कह दी। इस मामले पर उन्होने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला।

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री लाडले हैं, मगर राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने एक ट्वीट भी नहीं किया। भाजपा को बड़का नौटंकी पार्टी बताते हुए कहा इनके दो-दो उप मुख्यमंत्री हैं, मगर वो भी घटना पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। पता नहीं कहां गायब हो गए हैं।

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, उन्हें देश की 140 करोड़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता है, मगर राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आज देश की 140 करोड़ जनता का सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के खिलाफ उन्होंने विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव भी दिया है और मांग की है कि सभी कार्य रोक कर इस पर बहस होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments