लाइव सिटीज, पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेइइ-मेंस (सत्र-1) के परिणाम घोषित कर दिये हैं. इस बार की परीक्षा में बिहार के गयाजी के शुभम कुमार ने देश भर में अपना परचम लहराया है. शुभम उन चुनिंदा 12 अभ्यर्थियों में शामिल हैं, जिन्होंने 100 पसेंटाइल हासिल कर परफेक्ट स्कोर का कीर्तिमान स्थापित किया है.
जनवरी में आयोजित हुई इस परीक्षा में देश भर से कुल 13.55 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13.04 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. बिहार से शुभम की इस उपलब्धि ने एक बार फिर राज्य की मेधा का लोहा मनवाया है.
जेईई मेंस में टॉपर बने शुभम कुमार की रिसर्चर बनने की तमन्ना है. शुभम कुमार ने उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों के साथ-साथ एलेन इंस्टीट्यूट प्रबंधन को दिया है. उन्होंने सीबीएसइ से मैट्रिक की पढ़ाई नाजरेथ एकेडमी गया से की है. उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग में आने से सभी क्षेत्रों को समझने व जानने का अवसर मिला है. इसीलिए इस क्षेत्र को चुना है. वह मुंबई स्थित आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में नामांकन लेने की तैयारी में हैं. शुभम कहते हैं कि जो परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं किये हैं. उन्हें दुःखी नहीं होना चाहिए, मेहनत करते रहना चाहिए, सफलता निश्चित मिलेगी.
बता दें कि 11वीं में ऑनलाइन और 12वीं में कोटा जाकर तैयारी की. कोटा से ही जेईई मेंस का एग्जाम दिया था. जहां एलेन की पढ़ाई और मदद के कारण सफलता मिली है. शुभम ने बताया कि 11वीं की पढ़ाई उन्होंने ऑनलाइन दी थी. अच्छे रिजल्ट के कारण स्कॉलरशिप देकर एलेन वालों ने कोटा बुला लिया था. एक साल कोटा रहकर तैयारी की और एग्जाम दिया
