HomeBiharतेजस्वी के 10वें और अंतिम चरण के कार्यकर्ता संवाद का शेड्यूल जारी,...

तेजस्वी के 10वें और अंतिम चरण के कार्यकर्ता संवाद का शेड्यूल जारी, नीतीश के गढ़ से करेंगे शुरुआत

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ के 10वें चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम आगामी 19 फरवरी से 3 दिवसीय यात्रा के रूप में आयोजित किया जाएगा। तेजस्वी यादव 19 से 2 फरवरी तक नालंदा, नवादा सहित पटना जिला के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आरजेडी ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

तेजस्वी यादव का दसवां और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करेंगे, जहां दिनांक 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दिशा- निर्देश जारी किए हैं। उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments