लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत सुपौल जिले से कर रहे हैं. यह यात्रा सीमांचल-कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर करेगी, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद और नई परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन शामिल है. सुपौल पहुंचते ही सीएम नीतीश कुमार निर्मली अनुमंडल में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. जहां वह 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इनमें आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, तालाब जीर्णोद्धार, टाउन हॉल और सुधा डेयरी प्लांट विस्तार जैसे प्रोजेक्ट प्रमुख हैं.
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:45 बजे निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने बने नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे 10:50 बजे निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सीएम रिंग बांध पहुंचकर उसके जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11:05 बजे वहां से निकलकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।
सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और लाभुकों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वे अनुमंडल कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 1:10 बजे वे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:22 बजे Madhepura के लिए रवाना हो जाएंगे।
समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री जीविका समूह की महिलाओं से भी संवाद करेंगे। इस दौरान वे शराबबंदी के बाद शुरू की गई आजीविका योजनाओं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे और लाभुकों से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की यह यात्रा सुपौल और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।
