लाइव सिटीज, दरभंगा : थाना क्षेत्र के नेहरा धूंसी के पास एक सड़क हादसा हो गया है। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बीआर07एटी6343 जो नेहरा नरसिंह होम संचालक की है, उसी कार से सभी लोग कहीं गए हुए थे, जो रात्रि करीब 11 बजे वापस नेहरा आ रहे थे।
गाड़ी स्वयं नरसिंह होम संचालक शम्भू यादव चला रहे थे। जानकारी के अनुसार गाड़ी में ड्राइवर शम्भू यादव, रोहित सहनी, अजय सहनी एवं सुजीत सहनी सवार थे। सभी नेहरा गांव के ही निवासी हैं। ड्राइवर ने सबसे पहले रोहित सहनी को उनके घर पर उतारा।
फिर सुजीत एवं अजय को उनके घर नहर के पास स्थित मखान फोड़ी छोड़ने के लिए गए। जहां गाड़ी नहर में गिर गई। नहर में पानी होने के कारण गाड़ी पानी में डूब गई। जिसमें दम घुटने से गाड़ी मालिक सह नरसिंह होम संचालक शम्भू यादव, अजय सहनी एवं सुजीत सहनी की मौत हो गई।
