लाइव सिटीज, समस्तीपुर: समस्तीपुर में हत्या से सनसनी फैल गई. अपराधियों ने ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनीया पुल के पास स्थानीय रेल कर्मी को गोली मार दी. मृतक की पहचान स्थानीय गुणाई बसही पंचायत निवासी राजेंद्र कापर के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है.
प्रमोद ड्यूटी करने के बाद अपने घर वापस आ रहा था. घर से मात्र कुछ ही दूर ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनीया पुल के पास पहुंचते ही अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी. एक गोली उसकी पीठ में, एक गोली सामने छाती में और एक गोली पेट में लगी है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.
परिजनों के मुताबिक मृत रेलकर्मी का कुछ ही दिनों पहले अपनी पंचायत में कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था. उसके बाद रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या से आक्रोशित होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के एक वाहन को उलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
