HomeBiharNEET छात्रा हत्याकांड पर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा...

NEET छात्रा हत्याकांड पर राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा – किसी मंत्री या उनके बेटे को बचा रहे हैं

लाइव सिटीज, पटना: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की हत्या और कथित दरिंदगी मामले में विधान परिषद में उस समय माहौल गर्म हो गया जब विपक्षी सदस्य सरकार पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाने लगे। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने खुद मोर्चा थाम लिया। सदन के बाहर मीडिया को दिए बयान में पूर्व सीएम और राजद नेता रबड़ी देवी ने कहा कि सरकार के कोई मंत्री या उनका बेटा इसमें शामिल है। उसे बचाने के लिए लीपापोती की कार्रवाई की जा रही है।

विधान परिषद में जहानाबाद की नीट छात्रा का मौत का मामला उठाया गया। रबड़ी देवी ने मिडिया को बताया कि लीपापोती करने के बाद लीपापोती करने के बाद सीबीआई को सौंप दिया गया है। इस कांड में सरकार का कोई आदमी है जिसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हो सकता है कि कोई मंत्री या मंत्री का बेटा ही इसमें संलिप्त हो। उसे बचाने के लिए पूरा खेल किया जा रहा है। सीबीआई जांच में देरी होगी और तबतक मामला ठंडा पड़ जाएगा।

राबड़ी देवी के बयान पर पटलवार करते हुए बीजेपी एमएलसी संजय मयूख ने पलटवार करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाता और ना गलत लोगों को फंसाया जाता है। देश की सबसे मजबूत एजेंसी मामले की जांच कर रही है। यह उन्हें नहीं दिखता। सरकार काम करती है। इस मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा। विधानसभा में नीट छात्रा की मौत का मामला उठा। विधायकों ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments