HomeBiharप्रियंका गांधी ने बिहार की महिलाओं को दिया बड़ा मैसेज, जानें क्या कहा

प्रियंका गांधी ने बिहार की महिलाओं को दिया बड़ा मैसेज, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए बिहार की राजनीति में मजबूत पहल की है. सबसे पहले सदाकत आश्रम में आयोजित शक्ति अधिकार महिला संवाद के मंच से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया और फिर मोतिहारी में रैली करने पहुंची. 

उन्होंने मोदी सरकार और नीतीश कुमार के 20 साल के शासन पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि सरकारें सिर्फ महिलाओं को पैसों का लालच देकर वोट बटोरना चाहती हैं, उनके सशक्तिकरण पर ध्यान नहीं देती. उन्होंने महिला सशक्तिकरण को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ा. प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके बिना सरकार बनाना मुश्किल है, इसलिए आपको पैसे दिए जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “प्रवास के कारण आपके पति विदेश चले जाते हैं और आप यहां अकेली रहती हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि “वे अभी 10,000 रुपये दे रहे हैं, क्या वे इसे हर महीने देंगे? वे इसे किसे देंगे? सिर्फ इसलिए कि चुनाव आ रहे हैं, वे एक योजना बनाते हैं और पैसे देते हैं। समझते हैं कि इससे महिलाओं के वोट मिल जाएंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं. वे समझती हैं कि यह कैसी योजना है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments