लाइव सिटीज, पटना: बिहार में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की रविवार को नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर अचानक हुई मुलाकात ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है।इस अप्रत्याशित मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, खासकर ऐसे समय में जब कांग्रेस के भीतर खींचतान की खबरें पहले से ही चर्चा में हैं।
दरअसल, हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान सुरेंद्र कुशवाहा ने पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते हुए मतदान प्रक्रिया से दूरी बना ली थी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया था।
इसी क्रम में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद और फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास भी वोटिंग से अनुपस्थित रहे थे, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि बिहार कांग्रेस में अंदरूनी विभाजन गहराता जा रहा है।
