HomeBiharपीएम मोदी ने छठ व्रतियों को सूप और फल दिया, कहा- यह...

पीएम मोदी ने छठ व्रतियों को सूप और फल दिया, कहा- यह जनसभा नए संकल्पों का मेला है

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने छठ व्रतियों को सूप और फल दिया और उनसे उनका आशीर्वाद लिया। कहा कि सिमरिया धाम के विशाल जनमानस को प्रमाण करता हूं। उन्होंने कहा कि जब छठी मैय्या की बात आती है तो शारदा सिन्हा की याद आती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसभा नहीं है बल्कि नए संकल्पों का मेला है। इसलिए फिर से एक बार एनडीए सरकार। एनडीए के लिए आपका यही प्यारा और विश्वास अब बिहार को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार रुकने वाला नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप ऐसे ही एकजुट रहिए। हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथपर एकजुट रहकर काम करना है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो सभी इस मंच पर हैं। इनमें से जिसका भी उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्हें जिताना है। हमें जरूर पक्का करना है कि छह और 11 नवंबर को आपको बूथ पर पहुंचना है। आप याद रखना है कि पहले मतदाता फिर जलपान। इस बार हमलोगों को वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाना है। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको राजद और कांग्रेस की बदनियत से भी सावधान करता हूं। यह लठबंधन वाले जिन्हें चुनाव में लड़वा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आप डर जाएंगे। अभी से यह लोग धमकी देने लगे हैं। इनका प्रचार गोली-बंदूक के बल पर चल रहा है। इसलिए आपको इन लोगों से सावधान रहना है। आपको जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। लाखों शौचालय बनाएं। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाई। पीएम मोदी ने महिला रोजगार पर भी बात की। कहा कि बिहार की महिला अपने उद्यम को सफल बनाने में जुटी है। 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए अधिक मदद दिया जाएगा। हमारी सरकार मैथिली और मिथिला कला को आगे बनाने में जुटी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments