HomeBiharपीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोला, कहा- राजद-कांग्रेस अपने आप में...

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोला, कहा- राजद-कांग्रेस अपने आप में बड़ी समस्या है

लाइव सिटीज, समस्तीपुर: बिहार में चुनावी प्रचार-प्रसाद की शुरूआत हो चुकी। आज पीएम मोदी NDA के लिए वोट मांगने बिहार आये। समस्तीपुर और बेगूसराय में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का नाम सुनते ही निवेशक बाहर भाग जाते हैं। यह लोग जमीन लगवाकर नौकरी बांटते हैं। क्या बताइए आज ऐसे लोगों की जरूरत हैं। पीएम मोदी ने फिर से लोगों से कहा कि आपलोग मोबाइल निकालकर उसकी लाइट जलाइए।

पीएम ने कहा कि यह मोबाइल भी कांग्रेस के समय में बहुत महंगा था। मोबाइल फोन बनाने वाली दो फैक्ट्रियां ही देश में थी। अब दो सौ से ज्यादा फैक्ट्रियां देश में है। अब डाटा भी सस्ता हो गया है। आज बिहार में यह मोबाइल और यह प्रकाश हर कोई देख रहा है। अब आप बताइए जब बिहार के लोगों के हाथ में इतनी रोशनी चमक रही है तो अब लालटेन की जरूरत है क्या? राजद और कांग्रेस तो खुद ही अपने आप में एक समस्या है। इनके पास बिहार की समस्या का कभी समाधान नहीं था। यह लोग संवेदनहीन लोग हैं। यह लोग बाढ़ आने पर गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। इनकी ऐसी ही सोच ने बिहार को उत्तर और दक्षिण बिहार में बांटे रखा। लेकिन, एनडीए सरकार ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने का काम किया। गंगा नदी पर पुल बनाए। राजेंद्र सेतु के बगल में सिक्स लेन का आधुनिक ब्रिज बनाया

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी की पुण्य तिथि है। देश कभी नहीं भूलेगा कि किस तरह कांग्रेस ने सीताराम केसरी का अपमान किया था। इनलोगों ने दलितों और पिछड़ों का अपमान किया। सीताराम केसरी बिहार का गर्व थे। लेकिन, कांग्रेस के एक परिवार वालों ने उन्हें बाथरूम में फेंक दिया। अध्यक्ष पद से हटा कर फेंक दिया। और, उस परिवार ने अध्यक्ष पद की चोरी कर ली। लेकिन, एनडीए सरकार ने कभी दलितों और पिछड़ों का अपमान नहीं किया। उनके लिए कई योजनाएं लाई। आप सभी को राजद और कांग्रेस वालों से सावधान रहना है। राजद और कांग्रेस वाले महिला रोजगार योजना पर भी ताला लगा सकते हैं। जब महिला की बात आई तो कांग्रेस ने संसद में बिल फाड़ दिया था

पीएम मोदी ने कहा कि बेगूसराय में छह नवंबर को मतदान होना है। समय बहुत कम है। छह नवंबर याद रखना है। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या आप मेरा काम करेंगे? मेरी बात आपको घर-घर पहुंचानी है। आप लोगों से कहना है कि एनडीए सरकार में आप बेखौफ होकर अपना काम कर सकते हैं। एनडीए सरकार ने आपको नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई। आपको जंगलराज वालों को फिर से नहीं लौटने देना है। आपको एनडीए के उम्मीदवारों को वोट देना है। मोदी आप सभी को छठ महा पर्व की शुभकामना देता हैं। आप यहां इतनी विशाल संख्या में आए, इसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं। भारत माता के जयकारे लगाकर उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments