HomeBiharपटना में चैती छठ की तैयारी पूरी, खतरनाक 8 घाटों की लिस्ट...

पटना में चैती छठ की तैयारी पूरी, खतरनाक 8 घाटों की लिस्ट जारी, बनाया गया नियंत्रण कक्ष

लाइव सिटीज, पटना: चैती छठ की तैयारी राजधानी पटना में तैयारी पूरी हो गई है. 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाले इस महापर्व को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. 23 को खरना होगा जबकि तीसरे दिन शाम में छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे. वहीं 24 मार्च को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा. 

दानापुर से लेकर पटना सिटी के दीदारगंज तक करीब 100 से अधिक गंगा घाट हैं. इन सभी पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने आठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है. इनमें एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट, पहलवान घाट, बांस घाट, शिव घाट, दीदारगंज घाट पूर्वी, रिकाबगंज घाट और बुंदेलटोली घाट शामिल हैं.

दूसरी ओर पटना जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि 22 मार्च से 25 मार्च तक गंगा नदी में नाव का परिचालन नहीं होगा. पटना के डीएम त्यागराजन एसएम ने घाटों पर रहने वाली भीड़ के अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया है.

डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की नदियों एवं तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट, जाल एवं अन्य सभी संसाधनों के साथ परिचालन योग्य निबंधित नावों, नाविकों एवं गोताखोरों को तैनात रखने का निर्देश दिया है. किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234), डायल-112 या जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (0612-2210118) पर सूचना दी जा सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments