HomeBiharपटना के DM ने 15 अंचल अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस...

पटना के DM ने 15 अंचल अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी

लाइव सिटीज, पटना: पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह 15 अंचल अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाते हुए उनको शो-कॉज नोटिस जारी किया है. बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा था कि अंचल स्तर के कर्मियों के भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार आ रही हैं. राजस्व कर्मचारी और उनके नीचे स्तर के मुंशी और दलालों ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर स्थिति और गंभीर बना दिया है. मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान के 24 घंटे के बाद ही पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह एक्शन लिया है.

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को राजस्व मामलों की समीक्षा की. इस दौरान कई मामलों में कमियां पाई गई. उन्होंने ई-म्यूटेशन, परिमार्जन, भू-अर्जन, भूमि विवाद निराकरण, अतिक्रमण हटाने, नापीवाद और सीमांकन सहित विभिन्न मामलों में प्रगति का जायजा लिया. सरकार की ओर से निर्धारित विभिन्न मापदंडों पर खराब प्रदर्शन करने वाले 15 अंचल अधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.

स दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों को अपने कार्यालय में कार्य संस्कृति सुधारने को कहा है. चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. 15 अंचल अधिकारियों के वेतन रोके जाने और स्पष्टीकरण मांगे जाने से विभाग में हड़कंप मचा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments