HomeBiharवीआईपी के सारण जिला अध्यक्ष के निधन पर पार्टी के प्रमुख मुकेश...

वीआईपी के सारण जिला अध्यक्ष के निधन पर पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने शोक संवेदना व्यक्त की, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी के सारण जिला के अध्यक्ष और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मनोज महतो बिंद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

बिहार के पूर्व मंत्री सहनी ने कहा कि सारण जिला वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज महतो बिंद का निधन दुखद है। वह पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। सारण क्षेत्र को उनकी कमी हमेशा खलेगी

स्वर्गीय मनोज महतो बिंद ने जीवनभर समाज सेवा की और पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई। उनका निधन समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मृत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments