लाइव सिटीज, पटना: सांसद पप्पू यादव ने तो मांग की है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को ही सीएम बनाया जाए. बाद में भले बीजेपी का कोई सीएम बन जाए लेकिन पहले निशांत को मौका मिलना चाहिए. सांसद पप्पू यादव पटना में मीडिया से बात कर रहे थे.
पप्पू यादव ने कहा, “नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले निशांत को बना लें, दो साल ये (जेडीयू) और दो साल बीजेपी मिलकर सरकार चला ले. पहले निशांत को बना दीजिए. फिर बाद में बीजेपी को दे दीजिएगा. बाद में नीतीश जी निशांत को बना पाएंगे या निशांत बन पाएंगे मुझे नहीं पता. जनता का जनादेश मिला है और नीतीश कुमार पद छोड़ना चाहते हैं तो निशांत को अपना पद जरूर दें.”
सांसद पप्पू यादव के अलावा जेडीयू के कार्यकर्ता पहले से ही यह मांग कर रहे हैं कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि जेडीयू हो या फिर बीजेपी, दोनों पार्टियों की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि अगला सीएम कौन होगा यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.
