HomeBiharपप्पू यादव आज जमानत याचिका की लगाएंगे अर्जी: 31 साल पुराने केस...

पप्पू यादव आज जमानत याचिका की लगाएंगे अर्जी: 31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बेऊर जेल में हैं सांसद

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से आज मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में जमानत याचिका की अर्जी लगाई जाएगी। कल सोमवार को ही उनके वकील बेल फाइल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। इस कारण कोर्ट के सारे काम ठप हो गए।

कोर्ट बंद करना पड़ा था और पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों में सुनवाई टल गई थी। आज MP-MLA कोर्ट यानी ACJM 1 के यहां इस मामले में दोपहर से पहले सुनवाई हो सकती है।

फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। बेऊर ले जाने से पहले उनका पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप हुआ था। अस्पताल के अधीक्षक राजीव कुमार के अनुसार वे फीट हैं, हालांकि बेऊर जाने के वक्त वे एंबुलेंस में लेटे हुए थे।

इधर, नीट केस में पुलिस 10 नए डीएनए सैंपल लेगी, इससे पहले 18 लोगों की डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक आज बेल के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

NEET छात्रा मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन को घेर रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments