HomeBiharपंचोभ, दरभंगा टू मुंबई: बिहार के गौरव है दरभंगा के प्रभात चौधरी

पंचोभ, दरभंगा टू मुंबई: बिहार के गौरव है दरभंगा के प्रभात चौधरी

लाइव सिटीज, डेस्क: आज भारतीय सिनेमा और मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में प्रभात चौधरी को गिना जाता है। प्रभात मूलतः दरभंगा के पंचोभ गांव से हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, ह्रितिक रोशन, प्रभास, अलु अर्जुन और बहुत सारे स्टार्स प्रभात के व्यक्तिगत क्लाइंट हैं। प्रभात चौधरी की कंपनी स्पाइस पीआर मनोरंजन की दुनिया में भारत की सबसे बड़ी पीआर कंपनी मानी जाती है। रणनीति और प्रभाव में प्रशांत किशोर के समकक्ष माने जाते हैं प्रभात चौधरी “बाहुबली ने कटप्पा को क्यूं मारा ये अद्भुत मार्केटिंग करने का श्रेय इनको दिया जाता है।

प्रभात के बारे में ये कम लोगों को पता है कि वो दरभंगा के पंचोभ गांव से आते हैं और आज मुंबई के मशहूर पाली हिल में उनका अपना घर है। प्रभात का जीवन सफर बिहार और मिथिलांचल के युवाओं के लिए रोल मॉडल है। प्रभात की कंपनी स्पाइस पीआर ने पिछले साल आरआरआर, केजीएफ 2, कश्मीर फाइल्स और कतारा जैसी फिल्मों की मार्केटिंग की। इस साल पुष्पा 2 सलार और फ़ाइटर जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है भारतीय इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रभात चौधरी एक बहुत बड़ी और जानी-मानी हस्ती हैं। उनका समय और ध्यान बहुत कम लोगों को मिल पाता है। उन्हें हमारे इंडस्ट्री के कुछ सबसे इंटेलिजेंट लोगों में गिना जाता है। उनकी जजमेंट पर बड़े-बड़े स्टार्स बहुत भरोसा करते हैं। प्रभात पैनी समझ-बूझ और ठहराव के लिए जाने जाते हैं।

उच्चैठ मां भगवती के हैं उपासक

कम लोगों को पता है कि प्रभात साल में कई बार बेनीपट्टी स्थित उच्चैठ दुगां स्थान आते हैं। उच्चैठ भगवती में उनकी अगाध आस्था है। बिना किसी बैकग्राउंड तथा बैंकिंग के आज प्रभात ने भारतीय इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मैं अपनी मजबूत जगह बना ली है। आमतौर पर इंटरव्यू में वो अपने बारे में बात नहीं करते इसीलिए बहुत कम लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं। प्रभात के बारे में बिहार और दरभंगा से जुड़ी कुछ खास जानकारी हम आपके लिए लाए हैं। प्रभात की प्रारम्भिक शिक्षा होली क्रॉस दरभंगा, ज्ञान निकेतन पटना और सेंट माइकल पटना में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments