HomeBiharनेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह को मिला डॉक्टर एकेएन सिन्हा...

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह को मिला डॉक्टर एकेएन सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान, बधाई का लगा तांता

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना के आईएमए सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बिहार शाखा व आईएमए भवन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की ओर से डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित 21 राज्यस्तरीय डाक्टरों को डॉ. एकेएन सिन्हा राष्ट्रीय सम्मान में शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान पाकर डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने पर अगर सम्मान मिलता है तो हमारी जिम्मेदारी/उत्तरदायी जनता के प्रति और बढ़ जाता है। हम दुगुनी लगन से जनता के प्रति समर्पित रहेंगे। ताकि जनता की सेवा कर सकें।

डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जनता जो हमें द्वितीय भगवान का दर्जा देती है, कहीं न कहीं उनके फीलिंग्स पर खड़ें उतरेंगे। इधर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह को यह सम्मान मिलने पर डॉक्टर सुधीर, डॉक्टर नगेंद्र, डॉक्टर प्रणव रंजन, डॉक्टर एसबी सहाय, डॉक्टर भरत सिंह, डॉक्टर बीपी सिंह आदि चिकित्सकों ने डॉ. सुनील कुमार सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने दायित्व पर जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करते हैं, कार्य जिम्मेदारी के साथ करने का ही यह पुरस्कार मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments