HomeBiharबिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विपक्षी सदस्यों ने किया सदन...

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विपक्षी सदस्यों ने किया सदन के भीतर और बाहर हंगामा, जानें राबड़ी देवी ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विपक्षी सदस्यों ने सदन के भीतर और बाहर जमकर हंगामा किया. विपक्ष महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने में जुटा है. शुक्रवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले आरजेडी सदस्यों ने नेता विपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में जोरदार हंगामा किया.

इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए 24 घंटे के अंदर इस्तीफे की मांग की है. बता दें कि राबड़ी देवी ने अन्य सदस्यों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा था कि 24 घंटे में अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाएंगे नहीं तो इस्तीफा देंगे. लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं? हर दिन लड़कियों की हत्याएं, दुष्कर्म हो रही है. सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में विफल है.

राबड़ी देवी ने कहा कि फुलवारी शरीफ में लड़का लोग लड़की को छत से फेंक दिया. उसको तो सरकार तो कहते हैं कि अपराधियों को 24 घंटा में पकड़कर सजा दिलाएंगे और नहीं पकड़ाया तो इस्तीफा देंगे. लेकिन वह कहां इस्तीफा दे रहे हैं? इस तरह की घटनाएं आए दिन सभी जिलों में हो रही है. लड़कियों का दुष्कर्म, अपहरण, हत्या हो रहा है. सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए. वह खुद बोलते हैं, हम नहीं बोल रहे हैं

राबड़ी देवी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सदन में सरकार को जवाब देना चाहिए. साथ ही विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई घटनाओं में रसूखदार लोगों का हाथ है. यही कारण है कि सरकार चुप्पी साधे हुए है. राबड़ी देवी ने पटना नीट छात्रा मौत, फुलवारी शरीफ में छत से गिरकर छात्रा की मौत और दरभंगा में दुष्कर्म के मामलों का हवाला देते हुए डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments