HomeBiharअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों ने...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों ने किया योग, मंगल पांडेय बोले- योग स्वस्थ रखता है

लाइव सिटीज, पटना: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में योग दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तमाम नेता और अधिकारी पहुंचे हैं। वे योग के जरिए संदेश दे रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि योग दिवस की शुरुआत पीएम मोदी ने करवाया था। उनके सहयोग की वजह से ही यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर तब्दील हो गया। उन्होंने कहा कि योग करने से मन प्रसन्न रहता है। सेहत अच्छी रहती है। पाटलिपुत्र खेल परिसर में इसका आयोजन किया गया है।

मंगल पांडेय ने यह भी कहा कि आज 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इसका थीम है कि ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ के लिए योग। हम स्वस्थ रहे इसके लिए योग करना बेहद जरूरी है।इससे मन पर नियंत्रण रहता है मस्तिष्क पर भी नियंत्रित रहता है। यह पुरानी पद्धति है, जिसको अब दुनिया ने स्वीकार कर लिया है। पूरे बिहार में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘आज पूरी दुनिया में योग दिवस के अवसर पर सभी जगह युवा के महत्व और योग को अपने जीवन में कैसे उतारे, इसका संदेश दिया जा रहा है। योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, योग हमें नया जीवन भी देता है। जो इंसान सच में दुनिया में स्वस्थ रहकर कुछ करना चाहता है तो उसको जोग जरूर करना चाहिए।

वैसे भी बिहार में भी दो तरह का योग चल रहा है एक जो योग ओरिजिनल देख रहे हैं और एक योग राजनीतिक योग चल रहा है। इसमें लोग शरीर से योग कम करते हैं। योग दिवस पर जो रहो रहा है, यह ओरिजिनल योग है।’ कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत कई वरीष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments