HomeBiharआज जेडीयू ज्वाइन करेंगे नीतीश के बेटे निशांत, फिर शुरू होगी 'मिशन...

आज जेडीयू ज्वाइन करेंगे नीतीश के बेटे निशांत, फिर शुरू होगी ‘मिशन बिहार’ यात्रा

लाइव सिटीज, पटना: लालू यादव और रामविलास पासवान के बाद नीतीश कुमार के बेटे की आज से राजनीतिक पारी शुरू हो जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दोपहर 1 बजे आधिकारिक तौर पर JDU में शामिल होंगे। उनके राजनीति में प्रवेश को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

पटना के पार्टी ऑफिस में मेगा तैयारी की गई है। निशांत जल्द ही पूरे बिहार की यात्रा शुरू करेंगे, जिसका उद्देश्य जनता से सीधा संवाद करना और जमीनी स्तर पर अपनी पहचान बनाना है। पार्टी के भीतर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग भी उठ रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद, निशांत का सक्रिय राजनीति में कदम रखना राज्य के सियासी भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब तक राजनीति से दूरी बनाए हुए थे, अब राज्य की राजनीति में दस्तक देने जा रहे हैं। जदयू सांसद संजय झा ने बताया कि निशांत कुमार जदयू परिवार में आज शामिल हो रहे हैं।

पटना में जदयू सांसद संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को विधानमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में हम लोगों ने सीएम के सामने निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की, जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया है। आज निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे। इसके बाद वे अगले दिन से पार्टी के लिए काम करना शुरू कर देंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments