HomeBiharनीतीश ने सम्राट के कंधे पर रखा हाथ, डिप्टी CM हाथ जोड़कर...

नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रखा हाथ, डिप्टी CM हाथ जोड़कर खड़े रहे

लाइव सिटीज, पटना: CM नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज सहरसा पहुंची है। CM ने यहां करीब 35 मिनट तक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के आखिर में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद नेताओं को आगे आने को कहा।

CM ने लोगों से कहा कि हाथ उठाकर सभी का नमन कीजिए। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद सम्राट चौधरी के पास पहुंचे। CM ने डिप्टी CM के कंधे पर हाथ रखा और लोगों से कहा कि इन्हें बताइए कि काम हो रहा है। इस दौरान सम्राट चौधरी हाथ जोड़े खड़े रहे।

CM के संबोधन के दौरान कुछ जीविका दीदियां उठकर जाने लगीं। इस पर CM ने कहा- ‘भाग नहीं ना रहे हैं रहिए चुपचाप। कहां जा रही है रे। पहले वाला कोई काम किया था। अब ना हम पता रहे हैं काम हो रहे हैं। वो देखो ना वो चली गई। हम देख रहे हैं 4-5 उधर भाग रही है। भागो मत। यहीं रहिए, इसलिए हम कह रहे हैं।’

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब दस मिनट से मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। वे अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सभा में बैठी कुछ महिलाओं पर पड़ी, जो भाषण सुनने के बजाय वहां से उठकर बाहर जाने लगी थीं। जैसे ही मुख्यमंत्री ने यह देखा, उन्होंने तुरंत अपने भाषण को बीच में रोककर महिलाओं की ओर इशारा किया और मजाकिया अंदाज में उन्हें रुकने और बैठकर भाषण सुनने को कहा।

इसके बाद उन्होंने अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए पिछली सरकारों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में विकास के काम नहीं हुए, लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले वाला (लालू-राबड़ी) कोई काम किया था? अभी हम अपना काम बता रहे हैं। हम क्या-क्या काम किए हैं, उसको सुनो।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments