HomeBiharनीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे', JDU सांसद संजय झा का दावा

नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे’, JDU सांसद संजय झा का दावा

लाइव सिटीज, पटना: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज विपक्ष ने जिनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। नौकरी देने के एवज में जमीन लेने के केस में आरोपित हैं और अब कोर्ट में पेश हाेंगे।

संजय ने कहा कि दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 साल से ईमानदारी से बिहार और बिहारवासियों की सेवा कर रहे हैं। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन पर न तो भ्रष्टाचार का और न ही परिवारवाद का कोई आरोप लगा है। बिहार के लोग 2025 से 30 तक नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को कहा कि राजद एक परिवार की पार्टी है। अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही। राजद से जुड़े अतिपिछड़ा समाज के कई नेता मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता ग्रहण की

संजय झा ने इस मौके पर कहा कि अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती से नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। इसका मुख्य कारण बीते 20 वर्षों में अतिपिछडा समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किए गए कार्य हैं। उन्होंने कहा कि राजद केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments