HomeBiharसमृद्धि यात्रा के चौथे चरण पर निकलेंगे नीतीश कुमार, 17 से 20...

समृद्धि यात्रा के चौथे चरण पर निकलेंगे नीतीश कुमार, 17 से 20 मार्च तक 8 जिलों का करेंगे दौरा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी जिलावार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों का सघन दौरा करेंगे.

इस दौरान वे न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे बल्कि जनता से सीधे संवाद भी करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने इस संबंध में राज्य के सभी आला अधिकारियों और जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इसमें बताया गया है कि 17-20 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 8 जिलों का दौरा करेंगे.

मुख्यमंत्री दो अलग-अलग जिलों में विकास कार्यों का जायजा लेंगे. 17 मार्च मंगलवार भागलपुर और बांका, 18 मार्च बुधवार को जमुई और नवादा, 19 मार्च गुरुवार को मुंगेर और लखीसराय में. 20 मार्च शुक्रवार को गया जी और औरंगाबाद.अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार यात्रा के दौरान मुख्य रूप से चार कार्यों पर फोकस रहेगा. स्थल निरीक्षण में सात निश्चय और प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का जमीनी जायजा.

शिलान्यास व उद्घाटन में जिलों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत और लोकार्पण. समीक्षा बैठक में जिला स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे. जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और फीडबैक को जानेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments