लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भले ही नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अभी वो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफा देना था।
बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र लाकर सभापति को सौंपा।
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वो (नीतीश कुमार) हमारे अभिभावक थे। देश को ना तो ऐसा नेता मिल औऱ ना ही मिलेगा।
