HomeBiharनीतीश कुमार सीतामढ़ी में बंद पड़े रीगा चीनी मिल का किया उद्घाटन...

नीतीश कुमार सीतामढ़ी में बंद पड़े रीगा चीनी मिल का किया उद्घाटन , मनियारी में दी करोड़ों की सौगात

लाइव सिटीज, सीतामढी: सीतामढ़ी जिले में प्रगति यात्रा पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया। पांच साल से बंद रीगा चीनी मिल का उद्घाटन हुआ है। इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम स्थल मनियारी पहुंचकर करोड़ों की सौगात दी। बताया जा रहा है कि कुल 82 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी प्रधान सचिव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ही प्रगति यात्रा पर हैं। इसी क्रम में आज वे शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचे और दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिवहर में 187 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सीतामढ़ी भी पहुंचे, जहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव स्थित सतुआही पोखर के पास विभिन्न विभागों के करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home