HomeBiharनीतीश कुमार ने पूछा इतना कपड़ा क्यों पहनते हैं? भाई वीरेंद्र बोले-...

नीतीश कुमार ने पूछा इतना कपड़ा क्यों पहनते हैं? भाई वीरेंद्र बोले- ‘दवा समय पर खाइये आप भूल जाते हैं

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को सदन में हल्का-फुल्का माहौल रहा. इस दौरान कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ठहाके लगाते नजर आए.

सदन में भाई वीरेंद्र ने पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठाया. मंत्री ने इसपर सरकार का पक्ष रखा और जांच का आश्वासन दिया. जब आरजेडी विधायक मुद्दे को सदन के पटल पर रख रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीच में टोका.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के जैकेट पहनने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब इतनी ठंड थोड़े ही है, आप सदन के अंदर इतना गर्म कपड़ा क्यों पहनकर आए हैं?

मुख्यमंत्री जी, आपने ही तो स्वेटर दिये हैं. पिछली बार भी आपने दिया था तब मैं पहना हूं. आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि समय पर दवा खाना चाहिए, नहीं खाइयेगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा, आप बड़े भाई हैं, मैं छोटा भाई हूं. इसलिए समय पर दवा खाया कीजिए तो नहीं भूलिएगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments