HomeBiharसीएम की कुर्सी छोड़ने से पहले जनता के बीच नीतीश कुमार, जानें...

सीएम की कुर्सी छोड़ने से पहले जनता के बीच नीतीश कुमार, जानें पूरा शेड्यूल

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 मार्च से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए ‘समृद्धि यात्रा’ और ‘प्रगति यात्रा’ पर निकलेंगे. इस यात्रा के दौरान उनका मुख्य पड़ाव मधेपुरा होगा, जहां वे तीन दिनों तक प्रवास करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत 10 मार्च को सुपौल से होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री मधेपुरा पहुंचेंगे. मधेपुरा में वे नवनिर्मित पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे.

अपनी इस सघन यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार सीमांचल के छह प्रमुख जिलों मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और सहरसा के साथ खगड़िया का भी दौरा करेंगे. 11 मार्च को वे किशनगंज और अररिया में प्रगति यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे, जबकि 12 मार्च को कटिहार और पूर्णिया में उनके कार्यक्रम निर्धारित हैं. यात्रा के अंतिम चरण में 13 मार्च को वे मधेपुरा से सहरसा और खगड़िया के लिए रवाना होंगे.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके पुत्र निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जानकारी के अनुसार, पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद निशांत कुमार भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापक दौरे पर निकलेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments