लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक और नेता पुत्र ने आज से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज जदयू की आज सदस्यता ग्रहण कर ली. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता दिलाई. इस दौरान ललन सिंह और उमेश कुशवाहा समेत तमाम बड़े चेहरे मौजूद थे. हालांकि खुद नीतीश कुमार ने कार्यक्रम से दूरी बनाई.
